Advertisement Carousel
Blog

पत्नी की हत्या कर हादसा बताने की कोशिश, पति गिरफ्ता बलौदा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया मामला, गला दबाकर हत्या के बाद करंट से मौत का रचा षड्यंत्र

Advertisements

पत्नी की हत्या कर हादसा बताने की कोशिश, पति गिरफ्ता बलौदा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया मामला, गला दबाकर हत्या के बाद करंट से मौत का रचा षड्यंत्र
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में हत्या का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महेन्द्र कुमार मिरी (निवासी वार्ड क्रमांक 09, बलौदा) ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के माध्यम से करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया।
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से पत्नी की मृत्यु करंट लगने से होने की झूठी सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांच तेज की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने के संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की रात आरोपी ने पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button