Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तेज रफ्तार बाइक का कहर: पेटामारा में गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक की दर्दनाक मौत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

तुमला थाना क्षेत्र के लैलूंगा से लवाकेरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार पेटामारा निवासी राजेश दास रोज की तरह मेन रोड किनारे गुपचुप का ठेला लगा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश दास को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
उसे तत्काल इलाज के लिए ओड़िसा के सुंदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार युवक भी हादसे के बाद बेहोश मिला, जिसे इलाज के लिए फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button