Advertisement Carousel
Add
Blog

चाकू की नोक पर युवक का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements


अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी समेत एक नाबालिग गिरफ्तार
बिलासपुर, 25 जून 2026। रतनपुर पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर चाकू की नोक पर उसकी मां से 50 हजार रुपये की मांग की थी। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, भेलवापारा कलमीटार निवासी युवक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जून को वह अपने घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान रतनपुर निवासी इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया।
आरोप है कि बाहर आते ही आरोपियों ने युवक के गले में धारदार चाकू अड़ाकर जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया और उसे कोरबाभांवर जंगल ले गए। वहां युवक के सामने कागज पर गांजा फैलाकर उसकी तस्वीर खींची गई तथा उसे धमकाते हुए परिजनों को फोन कर यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि वह गांजा मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और मामला रफा-दफा कराने के लिए 50 हजार रुपये की आवश्यकता है।


युवक की मां ने रुपये देने की सहमति जताई, जिसके बाद आरोपियों ने रकम लेने के लिए महामाया मंदिर बाईपास एवं बाद में हेलीपेड क्षेत्र में बुलाया। इस दौरान परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन इशांन सारथी और एक नाबालिग को पकड़ लिया गया। वहीं मामले के अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, आरक्षक पवन ठाकुर एवं लेखपाल खुसरो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button