Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ - बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भटगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम ठरकपुर और गदहभाठा में दबिश देकर दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 30 लीटर हाथ भट्ठी से तैयार कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में दोनों गांवों में छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम ठरकपुर निवासी गरीब दास (45) के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई। वहीं ग्राम गदहभाठा निवासी हलदर निराला (59) के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक रिमांड में उप जेल सारंगढ़ भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, प्रधान आरक्षक नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, प्रधान आरक्षक ताराचंद रातडे, आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button