Advertisement Carousel
Add
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

लेन्ध्रा छोटे में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम लेन्ध्रा छोटे में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को कोसीर थाना की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लेन्ध्रा छोटे में दो लोग अपने घर में बिक्री के लिए कच्ची महुआ शराब रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisements

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग प्लास्टिक जरकिन में रखी कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। इसमें 20-20 लीटर क्षमता वाली दो जरकिन तथा 5-5 लीटर क्षमता वाली दो जरकिन शामिल थीं। शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया।

मामले में पुलिस ने संदीप निराला (20), पिता सुखीराम निराला और सुनीता निराला (45), पति सुखीराम निराला, दोनों निवासी लेन्ध्रा छोटे, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को 20 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में PSI उमाशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक भीम सिंह सिदार, महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंज, आरक्षक प्रदीप रात्रे, सुरेश बर्मन सहित कोसीर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button