Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़धमतरी

केरेगांव में अवैध महुआ शराब की भट्ठी पर आबकारी विभाग की दबिश, आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के मरकादोना स्थित राजीव नगर में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभागीय टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों और बड़ी मात्रा में महुआ शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने राजीव नगर निवासी सुधराम कमार के घर की जांच की। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 शराब बनाने की भट्ठियां और करीब 50 लीटर महुआ शराब सहित ड्रम व अन्य सामग्री जब्त की गई।

मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में पुरुषोत्तम सिन्हा, आरक्षक मुरली सोनी, राजेश यादव सहित आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button