Advertisement Carousel
Add
Blog

जैजैपुर के जी.एस.सी. स्कूल में साइबर जागृति जागरूकता शिविर आयोजित

Ad

Advertisements

जैजैपुर के जी.एस.सी. स्कूल में साइबर जागृति जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisements


जैजैपुर। जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल जैजैपुर में 19 अगस्त 2026 को साइबर जागृति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जैजैपुर राकेश कुमार राठौर ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
थाना प्रभारी राकेश कुमार राठौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

Advertisements


उन्होंने लोगों से OTP, बैंक खाता संबंधी जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान नंबरों से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की। साथ ही व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से आने वाली अनजान एवं विदेशी नंबरों की वीडियो कॉल को लेकर भी सावधानी बरतने की समझाइश दी।
थाना प्रभारी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस या कोई सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने विधिक सेवा अधिनियम 1987, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, पॉक्सो एक्ट, मोटरयान अधिनियम तथा नालसा द्वारा संचालित जागृति एवं डॉन योजना, मध्यस्थता अभियान 3.0 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करने की भी अपील की।
कार्यक्रम में स्कूल संचालक गुलाब सिंह चंद्रा, प्राचार्य श्रीमती निशा चंद्र, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button