Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश, जांच जारी

ED raids Congress leader's house in Dhamtari, investigation underway

Ad

धमतरी। शहर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे पहुंची टीम में शामिल अधिकारियों ने घर के अंदर जांच शुरू की।

Advertisements

Advertisements

ED की कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। धमतरी विधायक ओंकार साहू समेत कई कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Advertisements

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई कोयला, शराब और माइनिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के वास्तविक कारण और जांच से जुड़े तथ्यों को लेकर ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

फिलहाल ED की टीम आवास के अंदर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। मामले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button