Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

शिक्षक हितों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

22 अगस्त को ब्लॉक, 29 अगस्त को जिला और 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

जशपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला जशपुर की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों एवं TET अनिवार्यता से उत्पन्न सेवा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया।

Advertisements

Advertisements

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को जिले के सभी ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, 29 अगस्त को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन तथा मांगों का निराकरण नहीं होने पर 9 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

फेडरेशन की प्रमुख मांगें

● मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए तथा पूर्व सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।

● सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के प्रभाव से सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सहायक शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। संगठन सरकार से सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय की अपेक्षा करता है। शिक्षकों के हितों की अनदेखी किए जाने पर फेडरेशन आंदोलन को और तेज करेगा।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, संतोष जाटवर, पुरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, दीपक मार्टिन, संजय बेक, भरत यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button