Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर में सनसनी: पुलिस कार्यालय में जहर खाकर घुसने की कोशिश बार-बार झूठी शिकायत करने वाला युवक गिरफ्तार, जहर सेवन का मामलापुलिस पर दबाव बनाने जहर पीकर पहुंचा युवक, जेल भेजा गया

Advertisements

पुलिस कार्यालय में जहर सेवन मामला
स्थान: जांजगीर-चांपा


जांजगीर-चांपा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले आरोपी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements


मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू नाम का एक युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और जबरन अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने विवाद किया और धक्का-मुक्की करते हुए अंदर जाने की कोशिश की।
संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें आरोपी के पास से कीटनाशक दवा का खुला पैकेट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ही जहर का सेवन कर चुका है और अपनी शिकायत पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने आया है।

(अस्पताल अपडेट):
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

(पुलिस कार्रवाई):
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी झूठी शिकायतें कर चुका है और इस तरह के कृत्य दोहरा रहा था। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 221, 232, 226 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।

(गिरफ्तारी):
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था में बाधा डालने और दबाव बनाने के नए तरीकों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button