Advertisement Carousel
Blog

चमत्कार के नाम पर दरिंदगी: ढोंगी बाबा गिरफ्तार, महिला से अनाचार और ब्लैकमेल का मामला

Advertisements

चमत्कार के नाम पर दरिंदगी: ढोंगी बाबा गिरफ्तार, महिला से अनाचार और ब्लैकमेल का मामला
जांजगीर-चांपा। जिले में चमत्कार के नाम पर धोखाधड़ी और अनाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पामगढ़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष), निवासी नाशिक (महाराष्ट्र) को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को इलाज का झांसा देकर अपने संपर्क में लिया।
आरोपी ने पीड़िता को बहलाकर पहले बिलासपुर और फिर मध्य प्रदेश के मैहर ले जाकर होटल में ठहराया, जहां “इलाज” के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।
इतना ही नहीं, पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम गठित कर 21 अप्रैल को धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(2) (एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button