Advertisement Carousel
Blog

जाज्वल्य देव कप चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, राज्यभर के खिलाड़ियों की सहभागिताअनुशासन और आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन, कराटे प्रतिभाओं का संगम बिलासपुर टीम रही अव्वल, जांजगीर-चांपा ने भी जीते कई पदक23 जिलों के खिलाड़ियों ने बढ़ाया आयोजन का मान,

Advertisements

जांजगीर-चांपा में कराटे का महाकुंभ: 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अनुशासन और आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन
जांजगीर-चांपा। जिले में “जाज्वल्य देव कप छत्तीसगढ़ स्टेट कराटे चैंपियनशिप” का भव्य आयोजन हुआ 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर स्थित भगिनी निवेदिता सभागार, चांपा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्सेटाइल मार्शल आर्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को इंटरनेशनल शोतोकान कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की मान्यता प्राप्त थी। आयोजन अखिलेश आदित्य के नेतृत्व में सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ।
राज्य के 23 जिलों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर कराटे कौशल, अनुशासन और आत्मरक्षा की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष अग्रवाल (एम.डी.) उपस्थित रहे। वहीं जादु राम साहू, हेमंत साहू, सूर्यवंशी, विश्वकर्मा और थवाईत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग मिला।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के अनुभवी कोचों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। चांपा की योगिता शर्मा ने मुख्य संयोजिका के रूप में आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements


पदक तालिका में बिलासपुर (डी.आर. साहू टीम) 44 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि जांजगीर टीम ने 42 और चांपा टीम ने 30 पदक हासिल किए। अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में प्रतिभागियों को ट्रैकसूट, मेडल, प्रमाण पत्र और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रहा, बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को भी नई दिशा प्रदान कर गया

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button