Advertisement Carousel
Blog

पान ठेला के पास मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार गंभीर चोट के बाद पीड़ित अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

Ad

Advertisements

पान ठेला के पास मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गंभीर चोट के बाद पीड़ित अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की
बिलासपुर।
शहर के जूना बिलासपुर स्थित कालिका पान ठेला के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू (50 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, जूना बिलासपुर है। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विवाद के दौरान हुआ हमला
मामले में प्रार्थिया जमुना यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उनके पति गणेश यादव कालिका पान ठेला में कार्यरत हैं। 26 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी ठेला पर पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे गणेश यादव के सिर में गंभीर चोट आई।
अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना के बाद घायल को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर धाराएं जोड़ी गईं
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में चिकित्सकीय रिपोर्ट में चोट गंभीर पाए जाने पर धारा 109 भी जोड़ी गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने आरोपी को हुलिए के आधार पर पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button