Advertisement Carousel
Blog

एनसीसी के तत्वावधान में ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागी सम्मानित

Ad

Advertisements

एनसीसी के तत्वावधान में ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागी सम्मानित
बिलासपुर।
7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 महाविद्यालयों एवं 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में 7 छ.ग. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल गर्ग (आईजी, बिलासपुर रेंज) उपस्थित रहे।
नेतृत्व और अनुशासन का मंच
मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।


प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत – बेस्ट ड्रिल कमांडर):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)
द्वितीय – निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी)
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज)
द्वितीय – मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज)
ड्रिल प्रतियोगिता (टीम):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल
द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल
तृतीय – स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – सीएमडी कॉलेज
द्वितीय – बिलासा गर्ल्स कॉलेज
तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – आदर्श सिंह देव
द्वितीय – अंशी गुप्ता एवं केला ऋषेंद्र
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – अलवीरा नाज
द्वितीय – अंश सोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (टीम):
प्रथम – जैन इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय – रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुर
विजेताओं का सम्मान
विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
सफल आयोजन में टीम का योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के एएनओ, पीआई स्टाफ एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button