Advertisement Carousel
Blog

ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई, 2 दिन में 200 से अधिक और अप्रैल में 516 पर जुर्माना यूनिफॉर्म अनिवार्य, पालन के लिए 7 दिन की समय-सीमा तय

Ad

Advertisements

ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई, 2 दिन में 200 से अधिक और अप्रैल में 516 पर जुर्माना
यूनिफॉर्म अनिवार्य, पालन के लिए 7 दिन की समय-सीमा तय
बिलासपुर।

Advertisements
Advertisements


शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में 200 से अधिक और अप्रैल माह में कुल 516 नियम उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी है। इस संबंध में चालकों को 7 दिनों की समय-सीमा दी गई है, जिसके भीतर सभी को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
यातायात नियमों के पालन पर जोर
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ऑटो चालक संघों के साथ लगातार बैठकें आयोजित कर उन्हें नियमों का पालन करने, सुरक्षा मानकों को अपनाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यूनिफॉर्म से चालकों की पहचान आसान होगी, जिससे किसी भी घटना या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
नशे में वाहन चलाने पर सख्ती


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब या अन्य नशे की हालत में ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
आईटीएमएस और पोर्टल से निगरानी
नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और नेक्स्ट जेन एम-परिवहन पोर्टल के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। तकनीकी साधनों से निगरानी कर कार्रवाई को और प्रभावी बनाया गया है।


यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील रहें और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button