Advertisement Carousel
Blog

फेसबुक पोस्ट पर विवाद, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ की शिकायत अभद्र टिप्पणी का आरोप, सिटी कोतवाली में कार्रवाई की मांग

Ad

Advertisements

फेसबुक पोस्ट पर विवाद, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ की शिकायत
अभद्र टिप्पणी का आरोप, सिटी कोतवाली में कार्रवाई की मांग
जगदलपुर।
सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
Advertisements


अभद्र पोस्ट का आरोप
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता द्वारा फेसबुक पर नारीशक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी एक अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने इसे नारी सम्मान का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।


कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
शनिवार को बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंचीं और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और दोषी के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर महिला सम्मान के मुद्दे पर आवाज उठाई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button