Advertisement Carousel
Blog

कांग्रेस को मिली नई टीम, आकाश सिंह ठाकुर बने विधानसभा अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ad

Advertisements

युवा कांग्रेस को मिली नई टीम, आकाश सिंह ठाकुर बने विधानसभा अध्यक्ष
संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जांजगीर-चांपा।
जिले में युवा कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई टीम की घोषणा की गई है। इसके तहत आकाश सिंह ठाकुर को जांजगीर-चांपा विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
युवा कांग्रेस कार्यालय रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अमित सिंह पटानिया (प्रदेश प्रभारी) एवं डॉ. मोनिका मंडरे (सह प्रभारी) के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं आकाश शर्मा की सहमति से सूची जारी की गई, जिसमें प्रथम स्थान पर ही आकाश सिंह ठाकुर का नाम शामिल है।

Advertisements
Advertisements


कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
नई नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगी।
संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह बदलाव युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button