Advertisement Carousel
Blog

मॉक ड्रिल में आम लोगों की भागीदारी, सिलेंडर आग नियंत्रण और फायर एक्सटिंगुइशर के उपयोग का लाइव प्रदर्शन

Advertisements

मॉक ड्रिल में आम लोगों की भागीदारी, सिलेंडर आग नियंत्रण और फायर एक्सटिंगुइशर के उपयोग का लाइव प्रदर्शन
बिलासपुर,

Advertisements


अग्नि सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर सेना द्वारा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रिवरव्यू तट पर भव्य ‘फायर शो’ एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Advertisements


14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रिवरव्यू में आयोजित कार्यक्रम में नगर सेना की टीम ने आग से बचाव और नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का लाइव प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। टीम ने बताया कि घबराने के बजाय सूझ-बूझ से काम लेते हुए गीले बोरे या कपड़े का उपयोग कर आग पर जल्द काबू पाया जा सकता है।
इस अवसर की खास बात यह रही कि आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक मॉक ड्रिल में भाग लिया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में लोगों ने स्वयं आग बुझाने का अभ्यास किया, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
साथ ही फायर एक्सटिंगुइशर के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई और उपस्थित लोगों को इसे संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला सेनानी दीपांकुर नाथ, सीएसपी कोतवाली आईपीएस गगन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी की घटनाओं में सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया ही सबसे प्रभावी बचाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें और प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी अवश्य रखें।


कार्यक्रम में दीपांकुर नाथ (जिला सेनानी), मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), पंकज पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर), गगन कुमार (सीएसपी कोतवाली), राम गोपाल करियारे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक), निमितेश सिंह (सीएसपी सिविल लाइन), डीएसपी लाइन मंजुला केरकेट्टा, वेद नारायण सेन (इंस्पेक्टर नगर सेना) सहित नगर सेना एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
नगर सेना द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान 20 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य आगजनी से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button