Advertisement Carousel
Blog

डमी जुगाड़, मेडिकल सर्टिफिकेट में छेड़ खानी कर शिक्षक कि नौकरी, आरटीआई से हुईं खुलासा…

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

Advertisements

2005 शिक्षा कर्मी में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जुगाड़ कर नौकरी..

देवभोग न्यूज… देवभोग ब्लॉक में वर्ष 2005 में न्युक्ति शिशा कर्मी भर्ती में बड़ा खेला देखने को मिला जब आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि दस्तावेज में किस तरह से छेड़छाड़ कर नौकरी पा ली और सबसे बड़ी बात तो यह है कि चयन समिति के द्वारा कैसे पात्र कर दिया गया यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है।

Advertisements
Advertisements

हम बात कर रहे हैं वर्ष 2005 में न्युक्ति शिक्षा कर्मी मामले को लेकर जिनमें विकलांग कोटे से उदित कुमार ठाकुर के द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट में ही विकलांग प्रतिशत को बढ़ा कर नौकरी हासिल कर ली।

मामला में सामान्य वर्ग के लिए विकलांग का प्रतिशत 45 %से 50% तक सरकारी मापदंड निर्धारित है और अभ्यर्थी उदित कुमार ठाकुर जो सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी थे उनको दृष्टिहीनता के तौर पर जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा 40%प्रतिशत विकलांग कि श्रेणी में रखा गया था लेकिन उक्त दस्तावेज में अभ्यर्थी उदित कुमार ठाकुर के द्वारा 40%को 50% प्रतिशत कर मेडिकल सर्टिफिकेट को सर्टिफाई कर डाली जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का उलंघन दर्शाता हैं।

आरटीआई से मिली दस्तावेज में अभ्यर्थी के वर्ष 2005 में संलग्न मेडिकल सर्टिफिकेट का दस्तावेज ही गायब है उनके द्वारा 08/02/2017 के जिला मेडिकल बोर्ड गरियाबंद का सर्टिफिकेट संलग्न कि गई हैं जबकि इन्हें वर्ष 2005 में पात्र पाया गया है।

इन सर्टिफिकेट में भी अभ्यर्थी उदित कुमार ठाकुर के द्वारा 40% को काट कर 50% किया गया है जो दस्तावेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है।

जिला मेडिकल बोर्ड गरियाबंद के द्वारा अभ्यर्थी उदित कुमार ठाकुर को दृष्टिहीनता का प्रमाण देते हुए 40% प्रतिशत मूल्यांकन किया गया है लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि ये पूरी तरह से देख पाते है इन्हें किसी तरह कि कोई समस्या नहीं है।

अब सवाल यह उठाता है कि दस्तावेज का डमी जुगाड़ कर नौकरी पाने वाले ने सरकार को चुना लगाकर सिविल सेवा आचरण का उलंघन किया है जो दस्तावेज में दर्शाता हैं। अगले अंकों में और पुख्ता दस्तावेज के साथ फर्जी शिक्षाकर्मी में नियुक्त अभ्यर्थियों का खुलासा परत दर परत किया जायेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button