Advertisement Carousel
Blog

विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की राह रोकी, 33% आरक्षण का अवसर छिना: अमर सुल्तानिया

Ad

Advertisements

विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की राह रोकी, 33% आरक्षण का अवसर छिना: अमर सुल्तानिया
जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों के पारित नहीं होने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक अवसर विपक्ष की राजनीति की भेंट चढ़ गया।

Advertisements
Advertisements


सुल्तानिया ने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति निर्माण में भागीदारी दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा था, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी।
विपक्ष की सोच पर उठाए सवाल
अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रस्तावित आरक्षण व्यवस्था से संसद और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती, उनकी आवाज मजबूत होती और निर्णय प्रक्रिया में सामाजिक संवेदनशीलता आती। उन्होंने कहा कि इस पहल का विरोध कर विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने के लिए यह एक आवश्यक कदम था, जिससे राजनीति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका स्थापित होती।
राजनीतिक स्वार्थ को बताया कारण
सुल्तानिया ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारों की अनदेखी की और देश की आधी आबादी के भविष्य से समझौता किया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत फैसलों से संभव है। ऐसे में विपक्ष का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई
अमर सुल्तानिया ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयास करती रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button