Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 239 लीटर महुआ शराब व 40 पाव देशी शराब जब्त, 51 हजार रुपये का माल बरामद

Ad

Advertisements

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
239 लीटर महुआ शराब व 40 पाव देशी शराब जब्त, 51 हजार रुपये का माल बरामद
जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 51 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisements
Advertisements


लगातार अभियान के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चांपा, बलौदा, अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।
इन स्थानों से हुई बरामदगी
थाना चांपा पुलिस ने भैंसाबाजार निवासी बसंत कुमार सहीस (45 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
थाना बलौदा पुलिस ने बोकरेल निवासी मनमोहन धनुवार (27 वर्ष) से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की।
थाना अकलतरा/कोटमीसोनार पुलिस ने भाटापारा पोड़ीदहला निवासी रामफल नायक (25 वर्ष) के पास से 225 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की।
आरोपी दुर्गा नायक (41 वर्ष), निवासी दर्रीटॉड, के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई


सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी एएसआई प्रतिभा राठौर सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button