Advertisement Carousel
Blog

नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा।
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरमा निवासी अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किस्त प्राप्त हुई थी, लेकिन उसने निर्धारित समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया था।

Advertisements
Advertisements


नोटिस देने पहुंचे सचिव पर किया हमला
दिनांक 7 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ आरोपी के घर नोटिस तामील कराने पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वापस लौटने लगे, तब आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे सचिव को चोटें आईं।
इन धाराओं में मामला दर्ज
घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 221, 121(1), 132 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को शीघ्र हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button