Advertisement Carousel
Add
Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

Ad

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
कवर्धा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आमंत्रण पर विश्वप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी  कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisements
Advertisements


साय ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा उनकी धार्मिक आस्था, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिए गए आमंत्रण को स्वीकार कर उनसे आत्मीय रूप से जुड़ने की संवेदनशीलता का परिचायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button