Advertisement Carousel
Blog

शिवरीनारायण में भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

Advertisements

जांजगीर-चांपा, भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को शिवरीनारायण में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित, अनुशासित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल कार्यक्रमों के आयोजन से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के श्रेष्ठ आचरण, अनुशासन, सेवा भाव और निरंतर मेहनत से सुनिश्चित होती है।
उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज के हर वर्ग से सतत संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पवन साय ने कहा कि संगठन की छोटी-छोटी बातों पर गंभीरता से कार्य करने से ही संगठन अधिक प्रभावी और मजबूत बनता है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, समन्वय और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
बैठक में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी ओ.पी. चौधरी, संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संभाग संगठन सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button