Advertisement Carousel
Blog

संसद से पारित एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत कवच : अमर सुल्तानिया

Advertisements

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत कवच : अमर सुल्तानिया
जांजगीर-चांपा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया ने संसद के दोनों सदनों से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

Advertisements
Advertisements


अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के सपनों, उनकी मेहनत और निष्पक्ष अवसरों की रक्षा के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य की आधारशिला होती हैं, ऐसे में प्रश्नपत्र लीक, नकल माफिया, संगठित परीक्षा अपराध और तकनीक के दुरुपयोग जैसी गतिविधियां योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करने के साथ परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं।
उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक के माध्यम से प्रश्नपत्र लीक, संगठित नकल, परीक्षा प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप और तकनीकी माध्यमों से होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कानूनी प्रावधानों को और सशक्त बनाया गया है। साथ ही परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों, सेवा प्रदाताओं और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी, जिससे पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और विश्वसनीय बनेगी।
सुल्तानिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, डिजिटल पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों के विस्तार जैसे निर्णयों के बाद यह संशोधन भी युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि संसद से पारित यह संशोधन विधेयक परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने, ईमानदार प्रतिभाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button