Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1140 नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

कोतवाली और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1140 नशीली टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जांजगीर।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1140 नग अल्प्राजोलम (Alprazolam) टैबलेट, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल समेत करीब 1 लाख 63 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने चर्च मैदान के पास घेराबंदी कर जांजगीर निवासी अमित चतुर्वेदी को पकड़ा। उसके कब्जे से 650 नशीली टैबलेट बरामद हुई।
पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने यह नशीली दवा पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव निवासी रूपेश गिरी गोस्वामी से ली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर रूपेश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 490 नशीली टैबलेट, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।


दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1140 अल्प्राजोलम टैबलेट, दो मोबाइल, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की एंड-टू-एंड विवेचना जारी है और नशीली दवाओं की सप्लाई चेन तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button