Advertisement Carousel
Blog

सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत को लेकर जैजैपुर में जागरूकता अभियान

Advertisements

सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत को लेकर जैजैपुर में जागरूकता अभियान

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित किए जा रहे “समाधान समारोह-2026” के तहत विशेष लोक अदालत के संबंध में जैजैपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा, बस स्टैंड और जनपद पंचायत परिसर में लोगों को आपसी सहमति से विवादों के त्वरित निपटारे और विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements



माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा के निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल एवं भगवती भारद्वाज ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा जैजैपुर, बस स्टैंड एवं जनपद पंचायत परिसर में लोगों को समाधान समारोह-2026 के बारे में जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।


जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि इस पहल के तहत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इसके लिए 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह बैठकों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिनका आयोजन राज्य, उच्च न्यायालय, जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है।



लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि पक्षकार सुलह बैठकों में प्रत्यक्ष रूप से अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी इस प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही इच्छुक पक्षकारों को अपने प्रकरण को समाधान समारोह में शामिल कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने और आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान करने की अपील की गई। साथ ही समाधान समारोह से संबंधित सहायता और विस्तृत जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button