Advertisement Carousel
Blog

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए

Advertisements

चांपा में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Advertisements


चांपा,  अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के शासकीय कार्य में बाधा डालने और हुज्जतबाजी करने के मामले में थाना चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना चांपा की टीम जगदल्ला स्थित छुईया तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान अनिल खुंटे और उसके भाई अजय खुंटे सहित कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ विवाद करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

Advertisements


मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 412/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 221 एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल खुंटे (35 वर्ष) एवं अजय खुंटे (28 वर्ष), निवासी छुईया तालाब के पास, जगदल्ला, चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अनिल खुंटे स्वयं को पत्रकार एवं नेता बताकर क्षेत्र में प्रभाव जमाने का प्रयास करता था। पुलिस के अनुसार वह पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक गोपी सिंह, रुखसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, बाबूलाल दिवाकर, ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, प्रकाश द्विवेदी सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button