Advertisement Carousel
Blog

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तारसायबर टीम की बड़ी कार्रवाई, 2.30 लाख रुपये का माल जब्त

Ad

Advertisements

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
सायबर टीम की बड़ी कार्रवाई, 2.30 लाख रुपये का माल जब्त
जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सायबर थाना जांजगीर की सक्रियता से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी से पहले क्षेत्र की रेकी करते थे और सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे। घटना के बाद वे छत्तीसगढ़ के नांदघाट और मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में छिप जाते थे।
सीसीटीवी से मिली अहम कड़ी
घटना की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध सफेद कार दिखाई दी। सायबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए वाहन का पता लगाया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता मिली।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश जावरे (24 वर्ष, बालाघाट), पप्पू पटेल (22 वर्ष) और राजेश पटेल (19 वर्ष, दोनों निवासी बिलासपुर) शामिल हैं।
रेकी के बाद देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले इलाके की रेकी करते थे और रात में सुनसान मकानों में घुसकर चोरी करते थे। नैला क्षेत्र में 10 अप्रैल की रात सैयद अली के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। इस मामले में चौकी नैला में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।
अन्य जिलों में भी की चोरी
आरोपियों ने जांजगीर के अलावा मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य कई राज्यों में सक्रिय थे।
2.30 लाख रुपये का सामान जब्त


आरोपियों के कब्जे से एक कार (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), तीन मोबाइल फोन, नगद राशि, सोने की बाली और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पूरे मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम ने कार्रवाई की। सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि चोरी के आभूषण खरीदने वाला एक सोनार अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button