Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: धुरकोट नहर में युवक की लाश मिली, 16 घंटे बाद मिला शव

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

Advertisements

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
धुरकोट नहर में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान जांजगीर के बीडी महंत उपनगर निवासी गोलू उर्फ अजय कुमार मरकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कल रात नहरिया बाबा मंदिर के पास से नहर में बह गया था।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और डीडीआरएफ की टीम सुबह से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धुरकोट नहर पुल के पास युवक का शव बरामद किया गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
 फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button