Advertisement Carousel
Blog

विश्व जनसंख्या दिवस पर सुकली हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को दिए गए कानूनी अधिकारों के महत्वपूर्ण संदेश।

Advertisements

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय हाई स्कूल सुकली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements



माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता परमेश्वर राठौर ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि रोजगार, आर्थिक विकास, गरीबी, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण पर गहरा प्रभाव डालती है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण, संसाधनों के संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी।



पैरालीगल वॉलेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने के उद्देश्य, जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लिंगानुपात, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो अधिनियम, एफआईआर, संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध, नालसा की विभिन्न योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया।



कार्यक्रम के दौरान शासकीय हाई स्कूल सुकली के प्राचार्य के.वी. कुजुर ने वर्ष 2026 की थीम “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – आज और भविष्य के लिए” पर अपने विचार रखते हुए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चमेली साहू ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button