Advertisement Carousel
Blog

तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार।

Advertisements

फरसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में धारदार फरसा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से फरसा जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements
Advertisements



पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी फरसा रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष) निवासी ग्राम नवापारा जरौधा के कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सहित थाना तखतपुर की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button