Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा

सफलता की कहानी

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में संयुक्त पहल करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईएमए द्वारा शुक्रवार को सारंगढ़ विकासखंड  में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छुहीपाली के 15 सहित कुल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के वजन एवं वृद्धि की साप्ताहिक निगरानी करेंगी, जबकि एक माह बाद पुनः संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

डॉ. जे.एन. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर आईएमए ने छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद लिया है, जिनका संपूर्ण उपचार एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल ने बच्चों की जांच कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की सलाह दी।

शिविर में बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल, जन औषधि केंद्र एवं आशा निकेतन वृद्धाश्रम के संचालक रामभूषण तिवारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चंचन रात्रे, पर्यवेक्षक विजेता केशरवानी, एनआरसी की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टीबी इकाई के दिनेश बरेठ, सरिता बरेठ तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच रामगोपाल अजय, उप सरपंच सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button