Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम क़ो अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर

योजना में है 4 लाख रूपये का शासकीय अनुदान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गधाभाटा के कृषक तिहारूराम चंद्रा पिता जगनथिया क़ो कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम झुमका में आयोजित सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ट्रैक्टर की कुल लागत ₹9.40 लाख थी, जिसमें कृषक को ₹4 लाख का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से कृषक की खेती आधुनिक, समयबद्ध एवं लाभकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा है।

सुशासन तिहार के प्रत्येक शिविर में विभाग द्वारा “वन स्टाप सेंटर के रूप में स्टाल लगाए गए, जहां  आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया गया। कृषि विभाग को कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 545 मांग संबंधी तथा 30 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 544 मांग एवं 28 शिकायत, अर्थात कुल 572 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अज़ादिरैक्टिन, हरित खाद, प्रमाणित बीज एवं विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया, जिससे किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला।

जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में कृषि विभाग ने न केवल किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया। यह अभियान सुशासन, जनभागीदारी एवं किसान कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। उप संचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना,एग्री स्टैक पंजीयन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरित खाद के उपयोग तथा अन्य कृषि विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button