Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में रथ यात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय निभाएंगे गजपति महाराज की परम्परा, 17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा

Advertisements
Advertisements

दोकड़ा,जशपुरनगर। ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव–2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। रथ सज्जा, पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर समिति युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है।

इस वर्ष महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।मंदिर समिति के अनुसार 14 जुलाई को नेत्र उत्सव एवं नव यौवन दर्शन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके बाद 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी।

रथ यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय होंगे। दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर के गजपति महाराज की परम्परा का निर्वहन करेंगे, जो इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

रथ यात्रा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, लिटिल चैंप प्रतियोगिता, फूल-माला प्रतियोगिता तथा प्रतिदिन महाप्रसाद वितरण सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

महोत्सव की आगामी कड़ियों में 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा, 25 जुलाई को सुना वेश, 26 जुलाई को अधर पाना तथा 27 जुलाई को नीलाद्री विजय के साथ आयोजन का विधिवत समापन होगा।

17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा

मंदिर आयोजन समिति ने बताया कि 17 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रतिदिन अपराह्न 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक मौसी बाड़ी समीप मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय के विशेष सानिध्य में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कीर्तनकार एवं कथा वाचक कामता प्रसाद शरण श्रद्धालुओं को श्री जगन्नाथ महाप्रभु की दिव्य कथा का रसपान कराएंगे।
मंदिर समिति ने क्षेत्र एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा एवं समस्त धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने तथा पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button