Advertisement Carousel
Blog

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन।

Advertisements

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक

सक्ती में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में तेजी लाने और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
Advertisements



जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला और जिला प्रभारी मनोज शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, शक्ति केंद्र एवं बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान और संगठन की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।

संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संगठन की मासिक कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह पहले सप्ताह में जिला कार्यसमिति, दूसरे सप्ताह में मंडल कार्यसमिति, तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्र और चौथे सप्ताह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।



जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि संगठन सर्वोपरी है और जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं सहभागिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button