Advertisement Carousel
Blog

छात्र नेतृत्व मंच से थाना प्रभारी ने दिया कानून और साइबर सुरक्षा का संदेश।

Advertisements

छात्र नेतृत्व मंच से कानून और साइबर सुरक्षा का संदेश

रायगढ़ पुलिस के जनजागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा स्थित सेंट ऐन्स हाई स्कूल में आयोजित स्टूडेंट प्रेसीडेंट इलेक्शन कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कानून, अनुशासन, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने भारतीय न्याय संहिता सहित नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि इनका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा शिक्षा के साथ कानून का सम्मान करने की सीख दी।


उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरों के प्रति विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल संरक्षण कानून, डायल-112 तथा हेलो सिस्टर हेल्पलाइन (9479270533) की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर कानून और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मालिनी डिगल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर चिन्ना, मैनेजर सिस्टर बर्था, टीचर प्रेसिडेंट श्री शांता खड़बांडे, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार, जागरूक और कानून का सम्मान करने वाले नागरिकों के निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button