Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग दौरे पर डीजीपी अरुण देव गौतम, महिला थाना परिसर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

Advertisements

दुर्ग में डीजीपी का दौरा, विकास कार्यों का लोकार्पण और शहीद रजनीकांत को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने दुर्ग प्रवास के दौरान महिला थाना सेक्टर-6 परिसर में विभिन्न अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रिसाली पहुंचकर मदनवाड़ा नक्सल हमले में शहीद रजनीकांत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Advertisements



महिला थाना सेक्टर-6 परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ने बैठक व्यवस्था, राजपत्रित अधिकारी मेस के सौंदर्यकरण, पुलिस कंट्रोल रूम के उन्नयन और पेवर ब्लॉक निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और सुव्यवस्थित पुलिस अधोसंरचना पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, मनोबल और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने में अहम भूमिका निभाती है।


डीजीपी अरुण देव गौतम ने पुलिस भवनों के बेहतर रख-रखाव, स्वच्छता, तकनीकी उन्नयन और नागरिक-अनुकूल वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस व्यवस्था ही प्रभावी कानून व्यवस्था की मजबूत नींव है।



लोकार्पण कार्यक्रम के बाद डीजीपी रिसाली स्थित शहीद रजनीकांत सिंह स्मारक पहुंचे, जहां वर्ष 2009 के मदनवाड़ा नक्सल हमले में शहीद हुए जवान की 17वीं पुण्यतिथि पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी पिंकी साहू और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



श्रद्धांजलि समारोह में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीद रजनीकांत सिंह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा के उनके आदर्शों को याद किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button