Advertisement Carousel
Blog

अंधे कत्ल का खुलासा: मालखरौदा पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अंधे कत्ल का खुलासा: मालखरौदा पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती।
जिला सक्ती के थाना मालखरौदा पुलिस ने एक अंधे कत्ल के मामले को महज 6 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनोद वर्मा निवासी ग्राम बंदोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे राहुल कुर्मी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला घोंटकर एवं ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।


गहन जांच और पतासाजी के आधार पर संदेही इंद्र कुमार गबेल (35 वर्ष) एवं नारायण यादव उर्फ निखिल (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों के विवाद, मोबाइल के फेसलॉक खोलने तथा मोबाइल चोरी की शंका को लेकर उन्होंने कपड़े से गला घोंटकर एवं ईंट से वार कर हत्या की।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा एवं ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 29 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button