Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त

Ad

Advertisements

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त

मुलमुला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बुटराभांवर की ओर से साइकिल के माध्यम से अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री के लिए लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान आरोपी अक्तु केवट (36 वर्ष), निवासी परसदा, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 थाना मुलमुला को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।


मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से जिले में ऐसे अवैध कारोबारियों पर सख्त नियंत्रण किया जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button