Advertisement Carousel
Blog

मां से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मां से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में मां से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेन्द्र कुमार खाण्डे ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है।


घटना 17 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।


मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296, 351(3) एवं 115(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान आरोपी सुधीर कुमार खाण्डे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एएसआई प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, आरक्षक जितेश राजपूत एवं जयनाथ दुग्गा की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घरेलू हिंसा जैसे मामलों में सख्त संदेश गया है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button