Advertisement Carousel
Add
Blog

होली पर उपद्रवियों पर नवागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तारमुख्य मार्ग जाम कर पुलिस पर पथराव, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्तकानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा, आरोपियों को न्यायिक रिमांड

Ad

Advertisements

होली पर उपद्रवियों पर नवागढ़ पुलिस का एक्शन

Advertisements

होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपियों पर नवागढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पत्थरबाजी कर शासकीय वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना बीती रात लगभग 2 बजे की है, जब थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा-बुढ़ेना मार्ग की ओर गश्त कर रही थी। ग्राम बुढ़ेना के मुख्य मार्ग पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया गया था।
पुलिस टीम द्वारा सड़क से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए व्यक्तियों ने अचानक शासकीय वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस के दोनों वाहनों के आगे और पीछे के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

Advertisements

अनीश यादव (19 वर्ष)
साहिल यादव (21 वर्ष)
राज कश्यप (19 वर्ष)
सुखराम कश्यप (22 वर्ष)
परमेश्वर यादव (22 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत बीएनएस की धारा 126(2), 324(3), 221, 132, 191(2) एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण आदित्य सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button