Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में 27 अप्रैल को गौ सम्मान रैली: हजारों लोग एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार 

Advertisements

कुनकुरी। “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को कुनकुरी में बड़ी संख्या में गो प्रेमी, संत एवं आम नागरिक एकत्रित होकर गौ माता के सम्मान में एसडीएम कुनकुरी को ज्ञापन सौंपेंगे। यह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisements

 

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। इसके लिए देशभर में एक साथ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। कुनकुरी में भी इस दिन बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

मुख्य मांगों में ये शामिल

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से प्रमुख रूप से मांग की जाएगी कि:

देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिले

गो सेवा के लिए सख्त कानून और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए

अहिंसक रहेगा पूरा कार्यक्रम

 

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक मंच या भाषण नहीं होगा, बल्कि गो प्रेमीजन सामूहिक रूप से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएंगे।अधिकाधिक लोगों से जुड़ने की अपील

अभियान से जुड़े लोगों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं और गौ सेवा के इस प्रयास में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button