Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी का हरनामपुर मंडी में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद केंद्र में न तो गेहूं की आवक पाई गई और न ही उठाव की व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे एवं मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाई।

Advertisements

साथ ही उन्होंने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button