Advertisement Carousel
Blog

ई-रिक्शा में भरकर होली में बिक्री की तैयारी, पुलिस ने किया भंडाफोड़ईमलीभाठा में रेड, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार11 हजार से ज्यादा की देशी प्लेन शराब जब्त, साथी आरोपी फरार

Advertisements

होली से पहले अवैध शराब पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

Advertisements

होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए सरकण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ईमलीभाठा बंधवापारा क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 285/2025 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अवैध शराब एवं नशे के कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल तथा सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग की जा रही थी।
दिनांक 03 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ईमलीभाठा अटल आवास के पास बोरी में भरकर ई-रिक्शा से अवैध शराब परिवहन कर होली में बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 141 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 11,280 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया गया।
आरोपी
शेखर गढ़ेवाल, पिता रविन्द्र गढ़ेवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब व नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि त्योहार शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button