Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़ |सरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अवैध शराब कारोबार पर निगरानी रख रही थी।

Advertisements

इसी दौरान 26 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटली में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

Advertisements

रेड के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम राकेश उर्फ विक्की सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी भटली, थाना सरिया बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लाल बोरी में रखी प्लास्टिक पन्नी में भरी हुई करीब 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी के पास शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य—प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, खेमलाल, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल एवं प्रीति खड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button