Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

सिहावा के कर्णेश्वर धाम मेले में कड़ी सुरक्षा | पुलिस ने 500 किलो से अधिक हथियारनुमा कड़े व धारदार सामान किया जब्त

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

Advertisements

धमतरी जिले के सुप्रसिद्ध सिहावा स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री कर्णेश्वर महादेव धाम मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद दिखाई पड़ी। पंच दिवसीय  मेला महोत्सव से सिहावा पुलिस ने लगभग 500 किलोग्राम के चार सौ से अधिक कड़े के साथ व धारदार हथियारों को असामाजिक तत्वों से जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिहावा पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर बारीकी से जायजा लेते मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी दिया गया।

सिहावा विधानसभा क्षेत्र में सिंघम के नाम से कहलाए जाने वाले सिहावा थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सतर्कता बरतने के लिए कर्णेश्वर धाम पुन्नी मेला महोत्सव में सिहावा थाना पुलिस की 30 बल तैनात किया था क्योंकि पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

महिला श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किए आगे था।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button