Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण

Ad

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के खेल मैदान में आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि सांसद श्री राठिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात संयुक्त मार्चपास्ट दलों ने उन्हें सलामी दी। सलामी के उपरांत हर्ष फायर किया गया, जिससे पूरा खेल मैदान देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

Advertisements

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button