Advertisement Carousel
Blog

साइबर टीम व थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ग्राम सुकली में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

साइबर टीम व थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती देर रात्रि थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली (नहर पार) में संचालित जुआ फड़ पर साइबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सुकली में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड की गई।
छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 46,700 रुपये नगद तथा ताश की पत्तियां जप्त की गईं। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम—
गुन्नी राम साहू (50) निवासी वार्ड नं. 06 जांजगीर,
अनिल कश्यप (24) निवासी कुटरा पामगढ़,
राहुल राठौर (24) निवासी चितरपारा जांजगीर,
राजू राठौर (51) निवासी खडपडीपारा जांजगीर,
अजय केंवट (29) निवासी पेण्ड्री,
भरत राठौर (52) निवासी खोखरा,
कोमल भार्गव (54) निवासी चंडीपारा थाना पामगढ़,
नरेन्द्र राठौर (52) निवासी धाराशिव पामगढ़,
कृष्ण कुमार साहू (36) निवासी सरखों नैला,
प्रितम राठौर (28) निवासी खोखरा शामिल हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चापा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), एएसआई अरुण सिंह, साइबर टीम से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित काहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह तथा थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button