Advertisement Carousel
Add
Blog

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Ad

Advertisements

धान खरीदी के अंतिम चरण में सख्ती, पारदर्शिता और निगरानी के निर्देश
कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Advertisements

सक्ती

Advertisements

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य के अंतिम चरण को लेकर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ व धान खरीदी नोडल अधिकारी श्री वासु जैन ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर  तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी शासन की अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, और चूंकि खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में है, ऐसे समय में कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान खपाने के प्रयास बढ़ जाते हैं। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तत्काल रोकें। कलेक्टर ने कहा कि शासन का उद्देश्य सभी पात्र किसानों से एक-एक दाना धान खरीदना है, लेकिन अवैध, बाहरी या फर्जी धान की खरीदी किसी भी हाल में न होने पाए, इस पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान खरीदी के दिन ही स्टेकिंग, धान की बोरियों की सिलाई एवं स्टेंसिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य में यदि किसी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या मिलीभगत पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन के धन में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जिला एवं विकासखंड स्तर के नोडल अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों की प्रक्रिया की निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल संबंधित एसडीएम, तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें।
बैठक में धान खरीदी नोडल अधिकारी श्री वासु जैन ने स्पष्ट किया कि अवैध धान खरीदी, बाहरी धान की आवक और फर्जी किसानों के माध्यम से धान विक्रय जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह अपनी उपस्थिति में धान खरीदी की एंट्री की जांच करें एवं क्लोजिंग कराएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल जांच कर धान जप्ती एवं प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। श्री जैन ने चेतावनी दी कि जिन उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाएगी, वहां के नोडल अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों पर निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button